विज्ञापन

Adab Shayari: इश्क़ अदब है तो अपने आप आए

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  अदब लाख था फिर भी उन की तरफ़
नज़र मेरी अक्सर रही देखती
- अज्ञात

अब इस से पहले कि रुस्वाई अपने घर आती
तुम्हारे शहर से हम बा-अदब निकल आए
- मुईद रशीदी

 
विज्ञापन

दूर बैठा ग़ुबार-ए-'मीर' उस से
इश्क़ बिन ये अदब नहीं आता
- मीर तक़ी मीर

इश्क़ अदब है तो अपने आप आए
गर सबक़ है तो फिर पढ़ा मुझ को
- सरफ़राज़ नवाज़

भरी बज़्म में राज़ की बात कह दी
बड़ा बे-अदब हूं सज़ा चाहता हूँ
- अल्लामा इक़बाल

उन के आगे भी दिल को चैन नहीं
बे-अदब को अदब नहीं आता
- आरज़ू लखनवी

वो जो रात मुझ को बड़े अदब से सलाम कर के चला गया
उसे क्या ख़बर मिरे दिल में भी कभी आरज़ू-ए-गुनाह थी
- अहमद मुश्ताक़

मिरी ख़ाक भी उड़ेगी बा-अदब तिरी गली में
तिरे आस्तां से ऊंचा न मिरा ग़ुबार होगा
- मुबारक अज़ीमाबादी

वो किसी का अदब नहीं करते
जो नहीं जानते अदब कुछ भी
- अतहर नादिर
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Jeewan Singh

97 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

12655 कविताएं

View Profile