विज्ञापन

सुनिये मशहूर गायिका 'सौम्या मिश्रा' को काव्य कैफ़े के मंच से लाइव...

हरि कर्की

Halchal
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  अमर उजाला काव्य, काव्य कैफ़े लाइव के माध्यम से प्रतिदिन शाम 5 बजे आप के लिए कला और साहित्य के क्षेत्र के मशहूर कलाकारों को लेकर हाज़िर होता है। काव्य कैफ़े लाइव की इसी यात्रा में आज शाम 5 बजे दर्शकों से रू ब रू होंगी- गायिका सौम्या मिश्रा। सौम्या अमर उजाला, अमर उजाला काव्य के फेसबुक पेज व यू-ट्यूब चैनल से एक साथ लाइव के जरिए हम सब से जुड़ेंगी।    
                                                              
                  

                    
                                        
                         
                                                                                   
                            
                         
                                                            
                                
विज्ञापन

सौम्या मिश्रा छोटी उम्र से संगीत से जुड़ गयी थीं। उन्होंने 4 साल की कम उम्र में ही संगीत के प्रति अपने लगाव को जाहिर कर दिया था। सौम्या ने बिहार के मधुबनी में संगीत की प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की। आगे भी उन्होंने संगीत विषय में ही बनारस से उच्च शिक्षा हासिल की। वे बनारस संगीत घराने की शिष्या रही हैं।

अपनी आवाज़ और प्रतिभा का जादू उन्होंने देश के कई म्यूजिक रियलिटी शो में बिखेरा है। वे सारेगामापा ज़ी लिटिल चैंप्स और इंडियन आइडल जैसे बड़े म्यूजिक कार्यक्रमों में प्रतिभागी रहीं। साथ ही इंडियन आइडल 9 में उन्हें शो के जज सोनू निगम और अनु मलिक द्वारा गोल्डन माइक अवार्ड दिया गया। 

सौम्या देश के अलग अलग हिस्सों के बड़े कार्यक्रमों का एक जाना पहचाना चेहरा हैं। क्लासिकल, बॉलीवुड हिंदी गीतों के साथ साथ वे लोगों के बीच मैथिली, भोजपुरी गीतों और सूफ़ी गीतों के लिए भी बेहद मशहूर हैं।
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

LS Kuntal

1 कविता

View Profile