'हिंदी हैं हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- तटस्थ, जिसका अर्थ है- निरपेक्ष, उदासीन, किनारे रहनेवाला। प्रस्तुत है बलबीर सिंह 'रंग' की कविता- आपको आपत्ति क्या है?
या भले हैं,
आपको आपत्ति क्या है?
दिल जले हैं,
मनचले हैं,
आपको आपत्ति क्या है?
सार्वभौम तटस्थ चिंतन,
भावपूर्ण विचार मंथन;
ये हमारे सिलसिले हैं,
आपको आपत्ति क्या है?
हम बुरे हैं...
तुम गुलाबी गंध को,
गरिमा लिए जन्मे विजन में;
हम अभी तक अधखिले हैं,
आपको आपत्ति क्या है?
हम बुरे हैं...
मौन के निस्तब्ध-खण्डहर,
की अँधेरी यामिनी में;
दीप क्यों स्वर के जले हैं,
आपको आपत्ति क्या है?
हम बुरे हैं...
हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।
लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से
https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o