विज्ञापन

आज का शब्द: पयोद और हरिवंशराय बच्चन की कविता- अजेय तू अभी बना!

काव्य डेस्क

Aaj Ka Shabd
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            'हिंदी हैं हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- पयोद, जिसका अर्थ है- बादल, मेघ। प्रस्तुत है हरिवंशराय बच्चन की कविता- अजेय तू अभी बना!
        
                                                    
                            

अजेय तू अभी बना!

न मंजिलें मिलीं कभी,
न मुश्किलें हिलीं कभीं,
मगर क़दम थमें नहीं,
क़रार-क़ौल जो ठना।
अजेय तू अभी बना।

सफल न एक चाह भी,
सुनी न एक आह भी,
मगर नयन भुला सके
कभी न स्वप्न देखना।
अजेय तू अभी बना!

अतीत याद है तुझे,
कठिन विषाद है तुझे,
मगर भविष्य से रूका
न अँखमुदौल खेलना।
अजेय तू अभी बना!

सुरा समाप्त हो चुकी,
सुपात्र-माल खो चुकी,
मगर मिटी, हटी, दबी
कभी न प्यास-वासना।
अजेय तू अभी बना!

पहाड़ टूटकर गिरा,
प्रलय पयोद भी घिरा,
मनुष्य है कि देव है
कि मेरुदंड है तना!
अजेय तू अभी बना!

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

4 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Brijesh saroj

1 कविता

View Profile