विज्ञापन

आज का शब्द: पावन और रमानाथ अवस्थी की रचना- स्वप्न में मुझसे मिला कोई नींद मेरी रात भर रोई

काव्य डेस्क

Aaj Ka Shabd
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- पावन, पवित्र करनेवाला, पवित्र, शुद्ध। प्रस्तुत है रमानाथ अवस्थी की रचना- स्वप्न में मुझसे मिला कोई नींद मेरी रात भर  रोई 

स्वप्न में मुझसे मिला कोई 
नींद मेरी रात भर रोई 

कौन था वह कह नहीं पाता 
बिन कहे भी रह नहीं पाता 
सैकड़ों में एक था मुखड़ा 
लह रहा था चाँद का टुकड़ा 

दृष्टि उसकी थी कहीं खोई! 
स्वप्न में मुझसे मिला कोई 
नींद मेरी रात भर रोई 

आरती की गंध-सी पावन 
लग रही थी शून्य का गायन 
रूप क्या था एक टोना था 
हो गया जो कुछ न होना था 
विज्ञापन

आँसुओं से आँख जब धोई! 
स्वप्न में मुझसे मिला कोई 
नींद मेरी रात भर रोई 

वह नहीं बोली बुलाया भी 
उठ नहीं पाई उठाया भी 
चूमकर मैंने कहा गाओ 
चाँद बोला, मर गई जाओ 

वक्ष में भर आग वह सोई! 
स्वप्न में मुझसे मिला कोई 
नींद मेरी रात भर रोई 
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Annu Thakur

5 कविताएं

View Profile

Anuradha PLV

216 कविताएं

View Profile

Manju Anand

2060 कविताएं

View Profile