'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- पंख, जिसका अर्थ है- पर, डैना। प्रस्तुत है जगदीश चतुर्वेदी की कविता- बादरा साँवरे !
बादरा साँवरे!
काहे तरसाए रे,
पीर बरसाए रे!
रात काली घिरी
बाजती बीजुरी
तुम बहुत दूर हो
आँख के नूर हो
स्नेह की धार हो
प्रीत पतवार हो
परिमली गंध हो
रूप के छंद हो
तुम मेरे कान्ह हो
विज्ञापन
प्रीत हो, गान हो
मैं घटा बावरी
व्योम की लाड़ली
तुम मेरे श्याम हो,
है कहाँ ठाँव रे!
ढूँढ़ ले गाँव रे
बादरा साँवरे!
तुम भरे स्नेह में
घूमते व्योम में
चढ़ हवा पंख पर
खोल घूँघट सुधर
चाँद को चूमते
गिरि गुहा घूमते
कोंपली छाँह में
फूल की बाँह में
पाटली गोद में
मंजरी सेज में
शबनमी पाँख में
सारसी आँख में
लाल डोरे भरे,
बाँसुरी बज उठी
रास की तान रे!
बाँदरा साँवरे।