विज्ञापन

आज का शब्द: लय और शंभुनाथ सिंह की कविता- शब्द है स्वर है सजग अनुभूति भी

काव्य डेस्क

Aaj Ka Shabd
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- लय, जिसका अर्थ है- (संगीत) गाने की धुन की गति और उतार-चढ़ाव, गायन शैली, स्वर, एक वस्तु का दूसरी में विलय, समा जाना, मिलकर एक हो जाना। प्रस्तुत है शंभुनाथ सिंह की कविता- शब्द है स्वर है सजग अनुभूति भी 

शब्द है,
स्वर है,
सजग अनुभूति भी
पर लय नहीं है!

कट गए पर हैं
अगम इस शून्य में,
उल्का सदृश
गिरते हुए मुझको
कहीं आश्रय नहीं है!
 
विज्ञापन

थम गए क्षण हैं
दुसह क्षण
अन्तहीन, अछोर निरवधि काल के;
फिर भी मुझे
कुछ भय नहीं है!

एक ही परिताप प्राणों में
सजग अनुभूति
पर क्यों लय नहीं है?
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all