विज्ञापन

आज का शब्द: कर्म और रंजना वर्मा की रचना- संसार माया मोह का

काव्य डेस्क

Aaj Ka Shabd
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  'हिंदी हैं हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- कर्म, जिसका अर्थ है- वह जो किया जाए, क्रिया, कार्य, व्याकरण में वह शब्द जिस पर कर्ता की क्रिया का प्रभाव पड़े। प्रस्तुत है रंजना वर्मा की रचना- संसार माया मोह का

रहिये हमेशा कर्मरत यह कर्म ही तो धर्म है
संवाद होते हैं मधुर प्रतिकूल लेकिन कर्म है

संसार माया मोह का पहने कवच ऐसा खड़ा
है वेधना सम्भव नहीं कितना कठिन यह वर्म है

परवाह करता कौन है कोई दुखी हो या मरे
समझा कोई सकता नहीं दुनियाँ बड़ी बेशर्म है

तूफान हिंसा के उठे, दहशत दिशाओं में भरी
सुख शांति की क्या बात हो चलती हवा भी गर्म है

है योग्यता इनमें नहीं शिक्षा ग्रहण कोई करें
हर दण्ड पच जाता इन्हें मोटा बहुत ही चर्म है
विज्ञापन

ये मान या मद मोह विचलित कर उसे सकते नहीं
जिस मे बसे श्री राम रब व्यवहार उस का नर्म है

तज स्वार्थ पर उपकार रत रहता सुजन जो सर्वदा
वह साधु धार्मिक शुद्ध मन नित पालता सद्धर्म है
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Jeewan Singh

97 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

12655 कविताएं

View Profile