विज्ञापन

आज का शब्द: दूरस्थ और अनामिका की कविता बरसात का मतलब है

काव्य डेस्क

Aaj Ka Shabd
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            हिंदी हैं हम शब्द-श्रृंखला में आज का शब्द है जिसका अर्थ है 1. जो दूरी पर स्थित हो 2. जिसकी वर्तमान में घटित होने की संभावना न हो। इस शब्द को कवयित्री अनामिका ने अपनी कविता में प्रयोग किया है। 
        
                                                    
                            

बरसात का मतलब है
हो जाना दूर और अकेला।
उतरती है सांझ तक बारिश -
लुढ़कती-पुढ़कती, दूरस्थ -
सागर-तट या ऐसी चपटी जगहों से
चढ़ जाती है वापस जन्नत तक
जो इसका घर है पुराना।

सिर्फ़ जन्नत छोड़ते वक़्त गिरती हैं बूंद-बूंद बारिश
शहर पर।
बरसती हैं बूंदें चहचहाते घंटों में
जब सड़कें अलस्सुबह की ओर करती हैं अपना चेहरा
और दो शरीर
लुढ़क जाते हैं
कहीं भी हताश -

दो लोग जो नफ़रत करते हैं
एक-दूसरे से
सोने को मजबूर होते हैं साथ-साथ।
यही वह जगह है
जहां
नदियों से हाथ मिलाता है
अकेलापन।
5 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

kamlesh ranjan

1 कविता

View Profile