विज्ञापन

जिंदगी को प्यार की रोशनी से नहलाता ये गीत

शरद मिश्र

Sahitya
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  आदमी जिंदगी भर प्यार से दूर रहता है, भागता है पर उसका मन प्यार की तरफ ही लगा रहता है, प्यार से ही उसको ताकत मिलती है| ऐसे में भी आदमी और उसका समाज प्यार जैसी चीज़ को बेकार मानता  है|  लेकिन  इसके बाद भी आदमी प्यार को  एक सिरे से अपने मन मष्तिस्क से ख़ारिज नहीं कर पाता |    
                                                              
                  

                    
                                        
                         
                                                                                   
                            
                         
                                                            
                                
विज्ञापन

भले ही वो इस प्यार को समझ नहीं पाए...

ऐसा वो चाहकर भी नहीं कर सकता क्यूंकि प्यार उसके लिए कोई उलझन नहीं बल्कि एक स्वभाव है| प्यार उसे जिंदगी के हर पल में एक ताकत देता है भले ही वो इस प्यार को समझ नहीं पाए | 

आदमी को प्यार की गहराई का मतलब अच्छे ढंग से समझाने की वजह से...

१९८३ में आई फिल्म सौतन का गीत जिंदगी प्यार का गीत है इसे हर दिल को गाना पड़ेगा, इन्हीं बातों को ही जिंदगी के सुख दुःख और संघर्ष को जोड़कर जिंदगी और उसमे प्यार के महत्व को भलीभाँति समझा रहा है | आदमी को प्यार की गहराई का मतलब अच्छे ढंग से समझाने की वजह से ये गीत मुझे बहुत पसंद है|   फिल्म के निर्देशक सावन कुमार ने खुद इस गीत को लिखा है जबकि उषा खन्ना ने इसे धुनों से सजाया है| आवाज हमेशा की तरह स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने दी है| 

ये एक गम का सागर भी है...

गीत के अनुसार प्यार जिंदगी का गीत होता है, जिंदगी का सच होता है जिंदगी की एक मुक़म्मल तस्वीर होता है| संसार की जकड़न से ये एक तरह से मुक्ति या खुला स्वतंत्र आसमान होता है | गीत के अनुसार जिंदगी के इस गीत को न चाहते हुए भी हर किसी को हर हाल में गाना ही होगा |  ये एक गम का सागर भी है हँसते हुए इसके उस पार जाना ही होगा| तभी जिंदगी का कोई न कोई मतलब निकलेगा | 

आपको जीवन में फूल न मिले तो...

जिसका जितना हो जैसा आँचल यहां उसको उतनी ही सौगात मिलेगी इन पंक्तियों का मतलब है कि आपकी जैसी और जितनी करनी होगी वैसे ही और उतना  ही परिणाम आपके लिए यहां होगा | गीत बड़ी विनम्रता से कहता है कि अगर आपको जीवन में फूल न मिले तो कोई बात नहीं काँटों से ही प्यार की रस्म को निभाईये पर प्यार कोई तोहमत मत लगाईये | बस हँसते और मुस्कुराते हुए जीवन को जीते जाईये |

ये पंक्तियाँ जीवन के संघर्ष को बयां  कर रही है...

है अगर दूर मंजिल तो क्या रास्ता भी मुश्किल है तो क्या ये पंक्तियाँ जीवन के संघर्ष को बयां  कर रही है और ये भी कह रही है कि ये कुछ समय की दुःख की बदली है जो समय आने पर बरस ही जाएगी| अगली पंक्तियाँ रात तारों भरी न मिले तो दिल का दीपक जलाना ही पड़ेगा मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित करती है | 
 

जिंदगी में लाख दुःख और संघर्ष के पल आये...

मतलब जिंदगी में लाख दुःख और संघर्ष के पल आये इससे घबराना नहीं और अंत में रात में दिल का दीपक जलाकर अपना रास्ता निकाल ही लेना | ये पंक्तियाँ यह भी बता रही हैं क़ि आदमी की जिंदगी में प्यार और एहसास ही उसका सबसे बड़ा सहारा होता है| यही सहारा ही जिंदगी को एक वचन मानकर उसे पूरा करने में मददगार होता है| 

आप भी सुनिए जिंदगी पर इस  सुनहरे नगमें  को यहां      

3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6843 कविताएं

View Profile