तेरा तसव्वुर , और खत-ओ-पैग़ाम तेरे।
मंजूर हैं, गिले-शिकवे-ओ-इल्ज़ाम तेरे।।
तू नहीं तो जिंदगी में तलातुम भी नहीं।
यूं कहने को तो हैं, बहुत हम-नाम तेरे।।
ये हर लम्हा तेरी ही अमानत है, सनम।
रात-दिन, और हर सुबह-ओ-शाम तेरे।।
तेरे किसी फैंसले पे,एतराज नहीं मुझे।
ताउम्र दिल से निभाऊंगा निज़ाम तेरे।।
-यूनुस खान