विज्ञापन

दरिया-ए-उल्फत के आदाब, हमें मालूम नहीं

Yunush khan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            शाम ढलने से पहले , थककर बिखर जाता हूं।
        
                                                    
                            
खुद को समेटकर, मैं फिर अपने घर जाता हूं।।

साकी, मयकशी की तलब बाकी नहीं बचती।
जब मैं जाम की तरह अश्कों से भर जाता हूं।।

तवील सफर को , मुख्तसर करने की खातिर।
मैं अक्सर मयकदे की राहों से गुज़र जाता हूं।।

बुझते चिराग़ों को जलाने की जहमत न उठा।
मैं तो आजकल , उजालों से भी डर जाता हूं।।

दरिया-ए-उल्फत के आदाब, हमें मालूम नहीं।
अफसोस , फिर भी क्यूं इसमें उतर जाता हूं।।
-यूनुस खान
6 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile