पसमंजर रहो , और गुनगुनाती रहो।
ख़ामोश लबों से , कुछ सुनाती रहो।।
मेरे इस सुकून-ए-कल्ब की खातिर।
तुम वक्त-बेवक्त आती-जाती रहो।।
खुद से, ग़ाफ़िल ना हो जाऊं कहीं।
आवाज़ देकर मुझको जगाती रहो।।
तपते लबों को , थोड़ा सुकून मिले।
जाम आंखों से, मुझे पिलाती रहो।।
-यूनुस खान