खिलौनों से क्या खेलना,अरमानों से खेलो।
लबों की प्यास से नहीं, मयखानों से खेलो।।
बज़्म-ए-तरब सजे कि,मातम का समां हो।
तन्हाइयों से गुफ्तगू करो,वीरानों से खेलो।।
अमीर-ए-शहर भी तुम , मुंसिफ भी तुम्हीं।
राह-ए-उल्फत में घायल, इंसानों से खेलो।।
तीर भी तुम्हारे और कमान भी तुम्हारी है।
अंधेरों से निकलो, और निशानों से खेलो।।
यूं आदतन मगरूर हो गये हो किस कदर।
ऊंचाई का गुरूर है , आसमानों से खेलो।।
-यूनुस खान