कुछ करो ना
कुछ कहो ना
मत इंतजार करो किसी का
कि वह प्रेरणा देगा
या उत्साह देगा।
ना तुम समय का इंतजार करो
कि समय आयेगा
उठो, मत रहो शांत
आपके हृदय में जो भी हो कहो
और बहो उसे निरंतर धारा के साथ जो आपको आत्मा से लेकर
परमात्मा में ले जाएगी
उठो जागो
अपने मन की बात कहो
अपनी भावनाएं कहो
शांत मत रहो
और दो अपने जीवित होने का सबूत।
-आदर्श नन्दन गुप्ता