कुछ लोग भी कमाल करते हैं ।
वे चाहते है , उनकी भी बेटियाॅं नाम करें ।
पढ़ लिख कर जग में रोशन नाम करें ।
परन्तु ,
घर के काम निपटाकर ।
करे कुछ वो ऐसा जिससे कुल का नाम हो ।
दुनिया में घर भर का गुणगान हो ।
परन्तु ,
घर के काम निपटाकर ।
चाहते तो वे भी है , उनकी बेटियों का यशगान हो ।
दुनिया में उनका और परिवार का अभिधान हो ।
परन्तु ,
घर के काम निपटाकर ।
वो कहते हैं ,
तुम्हे भी प्रथम आना है ।
घर का नाम रोशन कर दिखाना है ।
परन्तु ,
घर के काम निपटाकर ।
अगर न मिल सके फुरसत ,
घर के कामों से ।
तब कहीं से भी फुरसत निकालना तुम ।
परन्तु ,
घर के काम निपटाकर ।
-योगेश पटेल