इस ज़िंदगी में तुम आई माँ की तरह,
मौसी तुम जीवन हो सरल सरिता की तरह।
तेरे आँचल में मिलता है सुकून माँ जैसा,
तेरा प्यार है पावन किसी पूजा की तरह।
तेरी ममता में छिपा है संसार मेरा,
तेरी मुस्कान से रोशन है परिवार मेरा।
रिश्ता नाम से भले माँ का नहीं है,
पर तेरे प्रेम में कम कोई माँ का नहीं है।