मन की तरंग बढ़ाता उमंग
प्रतिपग हौंसला होता बुलंद
फिर चाहता तन मंजिल का संग!
अवरोध आता है डगर-डगर
अडिग रह, तय कर सफर
डगमगाता जो नही, वो जीतता है जंग!
गपशप करती हर आँखों को पढ़ता चल
अच्छा बुरा सब परखता चल
मध्य सफर मे रुक मत जाना
फिर होगा सफल, सब होंगे दंग!
-विवेक जौनपुरी