घने जंगलों के बीच में, मैं था अपने घर आँगन में।
सुबह-सवेरे उठ चला मैं, सैर की थी अपनापन में।
दूर पहाड़ी से आईं बादल संग शीतल बयारें,
हर डाली मुस्काई जैसे भीगी हों सुखद फुहारें।
अचानक छाया घुप्प अंधेरा,
बादल पहुँचे घर आँगन में।
यहाँ अक्सर ऐसा होता है,
घना अंधेरा छाता दिन में।
आनंदित, अभिभूत होते जन,
प्रकृति एवं पुरुष के सुंदर युक्त में।
फिर सूरज की सुनहरी रेखा,
फैला दे उजियारा देखा।
काश! पुरुष भी वैसा होता,
प्रकृति-सा शांत, सरल, सरस होता।
-विश्वंभर प्रसाद सती