यहां वहां इधर-उधर ढूंढ रहा हूं
पर अपनी जिंदगी से खुश
कोई व्यक्ति नजर नहीं आ रहा है
जीवन से संतोष रखने वाला कहीं नहीं दिख रहा है
हर कोई अपनी जिंदगी से निराश उदास दिख रहा है
कुछ को जिंदगी में सपने पूरे नहीं होने का मलाल है
कुछ को जिंदगी में प्यार नहीं मिलने का दुख है
कुछ को जिंदगी में मनपसंद जॉब नहीं मिलने से निराशा है
कुछ को जिंदगी का पूरा सफर ही उदासी भरा लग रहा है
चार दिन की जिंदगी से
व्यक्ति कहीं भी खुश नजर नहीं आ रहा है
अपनी जिंदगी से संतोष रखने वाला कहीं नहीं दिख रहा है
जिंदगी तो जिंदादिली का नाम है
जिंदगी का आनंद लेना व्यक्ति का काम है
जिंदगी को जिस रूप में देखोगे वैसी नजर आएगी
व्यक्ति के मन में खुशी उत्साह है तो जिंदगी खुशनुमा नजर आएगी
जिंदगी जैसी चल रही है उसके प्रति संतोष का भाव रखना चाहिए
जिंदगी से कभी भी निराश नहीं होना चाहिए
व्यक्ति का भाग्य कब किसकी जिंदगी में रंग भर दे यह किसी को पता नहीं है
ईश्वर का आशीर्वाद कब किसकी जिंदगी को सवार दे यह किसी को पता नहीं है
जिंदगी में खुशी के रंग व्यक्ति को अपनी मेहनत से भरने होते हैं
जिंदगी में काम करते रहने से एक अलग खुशी मिलती है
चलो अपनी जिंदगी से खुश रहने की आदत बना ले
जीवन में लगातार मेहनत करते हुए अपनी जिंदगी में खुशी का रंग भर दे
-वीरेश दत्त माथुर