मानसून आ रहा है
बारिश तेजी से ला रहा है
मानसून का मजा अलग है
मानसून तो होता मस्त मस्त है
मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है
मानसून कभी यहां तो कभी वहां बारिश कर रहा है
मानसून में प्रकृति की फिजा निराली होती है
मानसून में हर के मन में खुशियों की बारिश होती है
मानसून का सबको इंतजार रहता है
मानसून सूखी धरती पर बारिश की बूंदों की बरसात करता है
मानसून में वृक्षारोपण जबरदस्त होता है
मानसून में सब को सुकून मिलता है
मानसून से प्रकृति खिल उठती है
मानसून से व्यक्ति के जीवन में मस्ती छा जाती है
मानसून की महिमा निराली है
मानसून की सबको जरूरत है
मानसून का खुलकर स्वागत कीजिए
बारिश की बूंदों से अपने को भिगो लीजिए
मानसून आ रहा है
मानसून सब तरफ खुशियां ला रहा है
-वीरेश दत्त माथुर