जीवन में अनुभव का बड़ा महत्व है
अनुभव ही व्यक्ति के जीवन को नई दिशा देता है
अनुभव का मोल अनमोल है
अनुभव ही जीवन की सफलता की डोर है
लगातार काम करने से अनुभव आता है
अनुभव से ही किसी काम के महत्व को पहचाना जाता है
काम हमेशा करते रहना चाहिए
जीवन के अनुभव से बड़ा मुकाम बनाना चाहिए
इस काम या उस काम को करने में शर्म नहीं करनी चाहिए
जिंदगी में अनुभव रखने वाले व्यक्ति का हमेशा सम्मान करना चाहिए
जीवन में अनुभव प्राप्त कर अपने सपनों को साकार करना चाहिए
-वीरेश दत्त माथुर