घर की साफ सफाई को लेकर परेशान क्यों हो रहे हो
घर की सफाई करने की बात सोच कर उदास क्यों हो रहे हो
दीपावली के अवसर पर घर की सफाई करना अच्छा है
साल में एक बार घर के कबाड़ को बाहर निकालना सही है
घर की साफ सफाई करना अच्छी बात है
घर को साफ सुथरा रखना बहुत अच्छी बात है
घर पर पड़े बेकार कबाड़ को बाहर निकलना जरूरी है
रंगाई पुताई घर पर करवाना जरूरी है
दीपावली पर घर की साफ सफाई करनी चाहिए
घर के कोने-कोने से गंदगी को हटाना चाहिए
अब घर की साफ सफाई के लिए बाजार में अनेक एजेंसी आ गई है
आज मशीनों व अन्य आधुनिक उपकरणों से घर की साफ सफाई करने वाली एजेंसी घर को साफ कर रही है
घर की रंगाई पुताई भी अब आधुनिक उपकरणों से होने लगी है
घर पर पेंट करने वाली एजेंसी भी अब है बाजार में खूब खुल गई है
अब घर पर साफ सफाई और पेंट करने की चिंता छोड़िए
बस अपना मोबाइल उठाइए और फोन करके घर की सफाई व पेंट करने वाली एजेंसी को बुला लीजिए
दीपावली के अवसर पर अपने घर को साफ जरूर कर लीजिए
दीपावली पर अपने घर को चमका जरूर लीजिए
-वीरेश दत्त माथुर