अपनी खूबसूरत रील बनाइए,दूसरों की रील भी देखिए
लेकिन मोबाइल पर रील तेज आवाज में मत देखिए
सड़क पर बिना आवश्यकता हॉर्न मत बजाइए
डीजे को भी तेज आवाज में मत बजाइए
जितना हो सके शोर कम कीजिए
बिना आवश्यकता के तेज आवाज में मत बोलिए
आजकल ध्वनि प्रदूषण का स्तर हर जगह बढ़ रहा है
ज्यादा शोर से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है
शादी,उत्सव और समारोह में
ध्वनि के निर्धारित मानक के अनुसार ही डीजे बजाना चाहिए
म्यूजिक सिस्टम को तेज नहीं बजाना चाहिए
म्यूजिक सुनते समय तेज आवाज से आस पड़ोस के व्यक्ति को परेशान नहीं करना चाहिए
शोर से आजकल बहुत लोगों को परेशानी है
ज्यादा शोर हर लिहाज से नुकसानदायक है
चलो मोबाइल पर हेडफोन लगाकर ही रील देखते हैं
रील देखकर मन को खुश कर लेते हैं
-वीरेश दत्त माथुर