विज्ञापन

दिखावे की मुस्कान बनाए रखते हैं।

Vineeta Karmsheel

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हर वह इंसान दुखी है,
        
                                                    
                            
जिसका पड़ोसी या,
रिश्तेदार सुखी है।

मुखमंडल को शांत कर,
मुस्कान चढ़ाए चेहरे पर,
मेरे पास क्यों नहीं,
दर्द बढ़ाए गहरे पर।

जी घबराए जब तक न पाए,
पत्नी, पति को रोज़ सताए।
खूब कमाओ, घर भर जाए,
दिखा-दिखा लोगों को जलाए।

लोभ हर पल बढ़ता ही रहे,
चाहे हम भोग न पाएं।
झुके नहीं बस, मान हमारा,
कर्ज़ की गठरी और चढ़ाए।

थाली उसकी पकवानों भरी,
पति करे सवाल,
सूखी रोटी, कमाई छोटी,
पत्नी करे बवाल।

साधन हमारे पास नहीं,
पछताए मन हर बार।
बराबरी की दौड़ में,
अच्छा दिखने को सब तैयार।

ढोंग, प्रपंच और दिखावा,
रच कर हर कोई कमा रहा।
अपनी बीवी-बच्चों को वो,
देश-विदेश में घुमा रहा।

मुझे घुमाओ, तीर्थ दिखाओ,
दुनिया की सैर कराओ।
बड़ी कमाई, बड़ा घर,
पर दिल से पूरा खाली शहर।

असली किसी को दिखना नहीं,
मुखौटे अच्छे लगते हैं।
पीछे न रह जाएं हम, चलो,
दिखावे की मुस्कान बनाए रखते हैं।

- विनीता कर्मशील
11 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile