प्यार को प्यार दो,
साँसों को वार दो।
जीवन है कुछ पल का,
इसमें प्यार ही प्यार हो।
न आपस में टकरार हो,
हर कोई मददगार हो।
कुछ पलों का जीवन है,
ये सुन्दर यादगार हो।
न प्यार में स्वार्थ हो,
जीवन में सन्मार्ग हो।
मधुर संबंधों का भाव हो,
जीवन में परमार्थ हो।
मानवता का मान हो
नैतिकता का ज्ञान हो।
कुछ पलों का जीवन है
दिल में सबका सम्मान हो।
ये जीवन खुद का बेदाग हो,
इसमें बुराइयों का त्याग हो।
न धन का, न पद का गुरुर हो,
जीवन सच्चा, सरल जरुर हो।
प्रेममय ही जीवन हो
मन भी सबका निर्मल हो।
एक दूसरे का साथ हो
बस प्यार की ही बात हो।
प्यार अंतर्मन का हो
मधुर ये सम्बन्ध हो।
प्यार में विश्वास हो,
सुंदर सुखद एहसास हो।
दिल में सबके प्रति प्यार हो
सुंदर सुखद व्यवहार हो।
मनुष्यता का मान हो,
जीवन का सम्मान हो।