ज़माना तुम्हारा दिल नहीं, तुम्हारी मोहोब्बत करने की ताक़त देखेगा।
तुम देखते रह जाओगे उसकी विदाई।
कोई और, उससे धूम, धाम से शादी रचाएगा।
तुम्हारा दिल नहीं बिकने वाला।
तुम्हारा दिल नहीं बिकने वाला।
यहां ज़माने में पैसों से नया रिश्ता सजाया जाएगा।
वहाँ तुम रोते रह जाओगे।
यहाँ ढोल ताशों का शोर मचाया जाएगा।
ज़माना तुम्हारा दिल नहीं, तुम्हारी मोहोब्बत करने की ताक़त देखेगा।
घिनौना मज़ाक ही समझना इसे तुम।
तुम्हे बर्बाद करने का किस्सा ज़माना तुम्हे दिखाएगा।
इससे भी आगे बढ़ना है तुम्हें, तुम्हारा पूरा खानदान तुम्हारे पीछे पड़ जाएगा।
इसके बाद नौकरी करो, या जान दे दो, फैसला आखिरी तुम पर ही छोड़ा जाएगा।
ज़माना तुम्हारा दिल नहीं, तुम्हारी मोहोब्बत करने की ताक़त देखेगा।
तुम लगा लेना सर से ऐड़ी तक का जोर, ज़्यादा से ज्यादा, शोर मचाया जाएगा।
पैसों के वजन के नीचे, तुम्हारी भावनाओं को भी दबाया जाएगा।
जिदंगी को सही सोचना पड़ जाएगा।
ज़माना तुम्हारा दिल नहीं, तुम्हारी मोहोब्बत करने की ताक़त देखेगा।