रखते हैं आज कल लोग बड़ा लहजा संभल के,
बात करें तो रख दें सामने दिल निकाल के।
इनकी फ़रेबी नज़रों से बचना सीखो,
राहें बड़ी अजीब हैं, ज़िंदगी चलना सीखो ज़रा हर क़दम संभल के।
ऊपर से दिखते हैं ये कितने भोले-भाले,
भीतर छुपाए रखते हैं सौ-सौ फ़रेब पाल के।
मीठी ज़ुबाँ के पीछे अक्सर छुपे हैं खंजर,
हर मोड़ पर यहाँ लोग मिलते हैं रंग बदल के।
अंधेरों की इन राहों में होश ना खोना,
ख्वाबों के घर संवरते हैं हर मुश्किल को टाल के।
'विक्की' यही सलीक़ा है इस दौर में जीने का,
अपना वजूद रखना सदा हर हाल में संभाल के।
-विकास त्रिपाठी 'विक्की'