विज्ञापन

पहले था

vikas bajpai

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            शाम से ऑंखें उसको तकती रहती थीं।
        
                                                    
                            
चाँद का छत पे आना जाना पहले था।

घर के बक्से और तिजोरी क्या भरना।
जितनी ज़रूरत उतना कमाना पहले था।

अच्छी नीयत से ही चूल्हे जलते थे।
एक तीर से एक निशाना पहले था।

गैर की ड्योढ़ी पर अब बच्चे डरते हैं।
हर चौखट पर खेल खजाना पहले था।

दो दिन मेहमां ठहर जाये तो बोझ लगे।
मेहमां को भगवान बताना पहले था।
-विकास कालाआमी
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3563 कविताएं

View Profile