-ग़ज़ल-
आज फ़िर कोई कहानी लिख रहा हूँ।
आग को कसदन मैं पानी लिख रहा हूँ।
ज़हर का प्याला लबों तक आ गया।
एक मीरा फ़िर दीवानी लिख रहा हूँ।
दिन को कम उठती है जादा रात को।
एक पीड़ा फ़िर सयानी लिख रहा हूँ।
क्या ही वतन को दे सकूँगा यार मैं।
इसलिए अपनी जवानी लिख रहा हूँ।
-विकास कालाआमी