विज्ञापन

कविता

vikas bajpai

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            वह पाटा झूला सब छूटा।
        
                                                    
                            
बीते कल से नाता टूटा।

धन्नी चिड़िया मच्छरदानी।
सब भूल चुके पर पहचानी सी -

यादों की सूखी धरती पर।
सावन का बादल फूटा।

वह पाटा झूला सब छूटा।
बीते कल से नाता टूटा।

राखी के सब पैसे बाक़ी।
लौटाऊँगा बूढा काकी।

फ़िर तुम मुझसे ये मत कहना।
तुमने चीट किया या लूटा।

वह पाटा झूला सब छूटा।
बीते कल से नाता टूटा।
-विकास कालाआमी
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Yunush khan

8144 कविताएं

View Profile

Mamta Tiwari

650 कविताएं

View Profile