विज्ञापन

सभी करेंगे तब सम्मान।

vikas bajpai

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            भोर हो गई जागो बच्चों।
        
                                                    
                            
दौड़ लगाओ भागो बच्चों।
कर लोगे यदि थोड़ा योग।
दूर रहेंगे सारे रोग।
माँ ने कुछ पकवान बनाये।
बड़े चाव से आओ खाएं।
खा पीकर विद्यालय जाओ।
पढ़ने में मन ख़ूब लगाओ।
पढ़ लिखकर तुम बनो महान।
सभी करेंगे तब सम्मान।
-विकास कालाआमी
एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3563 कविताएं

View Profile