तट अब डूब चुका लो भेला भी बाहर निकल आया,
घर जाने की जल्दी मची, हर कोई तट पर था आया,
किसी की सवारी गाड़ी अंदर थी, किसी की भारी,
कूद कूद एक दूसरे का वाहन ला रहे थे नर नारी,
ये बरसों पुराना भेला, लगा रहता इस पर मेला,
घर ही माना है मैने इसे, और में इसमें अलबेला,
इसकी रंग बिरंगी परांदे, फुंदने और लटकन,
बीच सागर में आते ही इसकी बढ़ा देती है लपकन,
ये तो रौनक है यहां तट की बाकी भेलो की कमी नहीं,
ताड़, सुल्तान चम्पा, और झाऊ से कभी जमी नहीं,
ये भेला जिस पर हर मछुआरे ने समंदर में सिखा,
और इसी से सबने अपना अपना नसीब भी तो लिखा,
ज्वार भाटे के उतार चढ़ाव भी कभी रोक नहीं पाए,
सागर से है कहानी पुरानी, सुनने से कोई रह ना जाए।