उजाड़ प्रथित हो रहे है प्रतीत,
की ऐसा भी होता है अतीत,
असीम घाटियां यहां की,
गहरी गहराइयां यहां की,
ले जाती है उस और,
जिस तरफ होता था कुछ और,
इंसान के पहली बार पाँव पड़े,
वो पहाड़ो पर भी चढ़े,
उतरे वो कलेजा थामकर,
और किसी ने गीत गाया हसकर,
निकाला उन्होंने धरती से पानी,
खेती करी, धरती हुई धन धानी,
घर कच्चे सही पर ये भी कच्चे नहीं,
समय की मार अब और नहीं,
बदला समय बदला नजारा,
इंसानी जीवन ने गोता मारा,
भव्यता और दूरदर्शिता का ये कैसा विहंगम,
अरे इंसान कैसे चला होगा तू प्लवंगम।