बहता नीर रहता नहीं कभी आविल, बस बहते बहते हो जाता है ये धूमिल,
इसकी गाद गाढ़ी रह जाती है,
फिर यही गाद घर भी तो बन जाती है,
गोल चिकने पत्थरों की ये वासी है,
कही शिव तो कही मथुरा काशी है,
बहते बनते भंवर गहराइयां इसकी थाती है,
बड़े बड़े नगरो की ये जननी मात्री है,
में केवट मेरी नाव ये कई बार बहा कर ले गई,
व इसके बदले मुझे बस किनारा ही दे गई।