आज जब अचानक से,
पुरानी तस्वीरों का एलबम हाथों में उठाया,
तो एक पल में जैसे,
खुशियों का वो दौर फिर से लौट आया।
उन तस्वीरों में छिपा,
अपनों का प्यार नज़र आया,
और ऐसा लगा जैसे आज,
घर का सूनापन भी हो मुस्कुराया।
वक़्त के साथ बहुत कुछ बदल गया,
हवाओं ने भी जैसे अपना रुख मोड़ लिया,
तस्वीरों में चेहरे तो अब भी वही हैं,
बस राहों ने एक-दूसरे को जुदा कर दिया।
परिवार की इन पुरानी तस्वीरों ने,
फिर से उस ज़माने में लाकर खड़ा कर दिया,
मेरी इन आँखों ने जैसे,
फिर से उन गुज़रे हुए लम्हों को,
अपनी यादों में समेट लिया।
— वंशिका गौतम