भूली तू वो प्यार मेरा,अब ये कौन-सा फ़साना I
भूली तू वो बीते दिन, और वो पुराना जमाना II
भूली तू हर लम्हा,मेरे दिल मे आज भी बसता है I
बिन तेरे आज भी हर सपना,अधूरा सा लगता है II
भूली तू किए थे वादे,जन्मो तक साथ निभाने के I
हर गली,हर सडक,हर मोड पर साथ बिताने के II
भूली तू हर दुआ,दिल ने तेरा ही नाम लिया है I
मेरे प्यार को तूने बस,एक ही इल्ज़ाम दिया है II
भूली उन राहो को,जिस पर तू गुजर जाती थी I
झलक तेरी पाने को,मेरी नजर बिखर जाती थी II
भूली तू प्यार तो सच्चा था,दूरी भी तूने ही बनाई I
फखत तेरे इंकार से,मेरे हिस्से में तन्हाई ही छाई II
भूल जा सब गिले,याद कर पुराना अफ़साना I
लौटा दे विमल के बीते दिन,न कर कोई बहाना II