विज्ञापन

असली कहानी तो वो है, जो दिल के भीतर पला होता है।

विमल कुमार

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हम आईने को देखते हैं, पर चेहरा धुंधला-सा दिखता है,
        
                                                    
                            
हर अक्स में कोई अपना, अनजाना-सा लगता है।
सच पूछो तो शीशे का कोई दोष नहीं होता,
बस वक़्त की गर्द से, अपना ही रूप बदलता है।

बचपन की वो हँसी थी, जो बेफिक्र और सच्ची थी,
आँखों में उम्मीदों की, एक दुनिया नई रची थी।
आज उसी चेहरे पर, ज़िम्मेदारियों का भार है,
खामोशी में छुपी हुई, अनकही-सी पुकार है।

कभी मुस्कुराते हैं हम, दुनिया को दिखाने को,
पर भीतर कोई दर्द है, जो थम नहीं पाता जाने को।
आईना तो बस वो दिखाता है, जो सामने खड़ा होता है,
असली कहानी तो वो है, जो दिल के भीतर पला होता है।

गर्द को साफ़ कर लें गर, थोड़ी सी हिम्मत जुटाएँ,
तो शायद उसी अक्स में, हम ख़ुद को फिर से पाएँ।
आईना झूठ नहीं कहता, बस देखने की नज़र चाहिए,
ख़ुद से मिलने के लिए, थोड़ा-सा सबर चाहिए।
-विमल कुमार 
32 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7772 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile