जब श्रीराम वनवास के लिए चले,
तो माता कौशल्या का हृदय भी रोया,
लेकिन राजा दशरथ अपने पुत्र-वियोग
को सहन नहीं कर पाए
माँ तो राम के पीछे वन तक जाने को तैयार थी,
पिता की आँखों में भी एक अलग ही लाचारी थी।
माँ ने आँसुओं से अपने दर्द को बयां किया,
पिता ने पुत्र-वियोग में जीवन ही विदा किया।
रामायण का यह प्रसंग पिता और माता
के प्रेम के दो अलग-अलग,
लेकिन अत्यंत भावुक रूपों को दर्शाता है।
और उन्होंने प्राण त्याग दिए।
शायद प्रेम की तुलना नहीं हो सकती,
लेकिन पिता का प्रेम अक्सर
अपनी अभिव्यक्ति में माँ से अलग होता है।
माँ अपने आँसुओं से दर्द बयां कर देती है,
जबकि पिता कई बार अपने दर्द को
सीने में दफन कर लेते हैं।
माँ का प्रेम ममता की मूरत कहलाता है,
पिता का प्रेम अक्सर खामोशी में नजर आता है।
माँ की गोद में दुनिया का सुकून मिलता है,
पिता के त्याग में पूरे परिवार का जीवन पलता है।
*माँ का प्रेम दिखाई देता है,
पिता का प्रेम अक्सर समझने में
पूरी उम्र निकल जाती है।*
माँ और पिता के प्रेम की तुलना नहीं,
बल्कि दोनों के त्याग को समझना ही
सच्ची संतान होने की पहचान है।