विज्ञापन

हर हर महादेव दयानिधि परमेश्वर हो।

Usha Shrivas

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जूट वाले गौरी पति परमेश्वर हो,
        
                                                    
                            
कामदेव के शत्रु कालजयी अभ्यंकर हो।

तुम गिरीश कैलाश के वासी केदारनाथ,
घोर रोष में नेत्र खुले तो प्रलयंकर हो।

तुम ही रचनाकार जहां के मनुज अंदर हो,
तुम ही सदाशिव मंगलकर्ता गंगाधर हो।

सत्यम शिवम सुंदरम दयानिधि शुभंकर हो,
तुम ही सोमप्रिय स्वरमयी अपार समुंदर हो।

दक्ष के यज्ञ को नष्ट किये दक्षाध्वरहर हो,
धर्म न्याय के रक्षक बाबा श्रेष्ठ क्षेमंकर हो।

तुम विष्णु वल्लभ जटा रखे जटाधर हो,
शशि शेखर मंगलकर्ता तुम गंगाधर हो।

त्रिपुरारि प्रिय जगत पिता घुश्मेश्वर हो,
हे भूतपति विश्वनाथ अखिलेश्वर हो।

पाशविमोचन पशुपति मृत्युंजय शंकर हो,
हर हर महादेव दयानिधि परमेश्वर हो।

-उषा श्रीवास वत्स
20 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11255 कविताएं

View Profile

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile