वत्स!! आज ऐसी कविता लिखो
जिसमें से मैं घूमकर तुम तक आय।
ह्र्दय विदारक बेबाक़ क़सक में
मखमल पातों सा मरहम लग जाय।।
झीनों में छंद और लय दो बार आय
पर पीड़ा हरन की सुधा सूर लगाय।
रहस्य के हास में सुगंधित गति से
शब्दों की माला खुद की अर्थ बनाय।।
सुनियो,अब तो ऐसी बात लिखाय
कि हर मुख राम रामायण ही गाये
न होगा उथल-पुथल अब भीतर
बेमेल व्यंजनों से ना कोई अकुलाय।।
छन्द से जोड़े छंद सुरताल लगाय
कवि कलमअब चमत्कार दिखलाय।
थम-थाम कर हंसना-हँसाना आज
मन की बातें मन से मन पर छप जाय।।
-उषा श्रीवास वत्स