विज्ञापन

छुप-छुपकर अपने बच्चों से आंसू को पोछता हूँ।

Usha Shrivas

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मजदूर हूँ मैं
        
                                                    
                            

हर रोज सुबह- सुबह को उठता हूँ
परिवार को भगवान भरोसे छोड़ता हूँ,
दिन भर हटर-हटर बोझा भी ढ़ोता हूँ,
रात को गिरते-हपटते घर को लौटता हूँ।

हमेशा मैले कपड़ों से तन को पोछता हूँ,
रात भर परिवार जन के लिए सोचता हूँ,
भरपेट भोजन के लिए हर रोज तरसता हूँ,
बाद इसके भी संघर्ष को तैयार मैं रहता हूँ।

दिन-रात मजदूरी को तो मैं करता हूँ,
दो वक्त की रोटी को मैं निझरता हूँ,
सम्मान जनक मजदूरी कहां मिलती है
बाद उसके भी सबके दुख को हरता हूँ

बच्चे शिक्षा लेकर साहब बन जाये सोचता हूँ,
वर्तमान परिदृश्य में दिखावे को फोड़ता हूँ,
महंगी हो गयी है अब शिक्षा-दीक्षा साहब जी
छुप-छुपकर अपने बच्चों से आंसू को पोछता हूँ।
16 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11257 कविताएं

View Profile

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile