उन्मुक्त हो आचार-विचार
जग समता का राग रहे।
जन-जीवन में भेद नही
सबका सबसे अनुराग रहे।।
जग में नही कोई छोटा या बड़ा
सभी को बराबर सम्मान मिले।
कर्मफल से जन जन भी तृप्त रहे
जगत में सभी को कमान मिले॥
दीनन की हित जान समझ
सब मिल पूर्ण प्रयास करें।
चोरों की आंते कमजोर करें
विद्या का प्रबल प्रकाश करें॥
हर घड़ी बस सोच ध्यान यूँ ही
नर-नारी बीच मान-सम्मान रहे।
स्व संतति मान सुखद प्रसाद वही
मानस में बसता मर्म सतमान रहे।।
-उषा श्रीवास वत्स