विज्ञापन

बाबू जी

Usha Pandey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बाबू जी
        
                                                    
                            

मेरे हर दर्द की
बाबू जी थे दवाई

बाबू जी का था ये कहना
जीवन है अनमोल खजाना
हरदम सबके काम आना
कभी किसी का दिल न दुखाना
जेठ की दुपहरी में
बाबू जी थे खस की चटाई
मेरे हर दर्द की
बाबू जी थे दवाई

बाबू जी से सीखा मैंने
हरदम ही आगे बढ़ना
जिंदगी की चुनौतियों का
डट कर सामना करना
पूस की ठ॔डी रात में
बाबू जी थें गरम रजाई
मेरे हर दर्द की
बाबू जी थे दवाई

बाबू जी का जीवन था अनुशासित
करता था हम सबको प्रेरित
ईमानदारी का पाठ पढ़ातें
सही राह हमको दिखलातें
चाहे कोई समस्या हो
करते थें हौसला अफजाई
मेरे हर दर्द की
बाबू जी थे दवाई

डा. उषा पाण्डेय

मौलिक

पितृपक्ष में
बाबू जी
स्वर्गीय बामदेव त्रिपाठी
को समर्पित


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all