विज्ञापन

है विजय की पराकाष्ठा यही, समान भाव से सब देखना।

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ना जन्म अंत पर वश अपना,
        
                                                    
                            
ना धर्म कर्म का यश अपना,
है व्यक्ति की पराकाष्ठा यही,
श्मशानों में है घर अपना।

ना सुख-दुख का है सार अपना,
ना झूठ सच का भाव अपना,
है जीवन की सार्थकता यही,
स्वालंबी बन अंत को देखना।

ना प्रेमी का है प्रेम अपना,
ना मात -पिता का वात्सल्य अपना,
है सत्य की पराकाष्ठा यही,
मृत्यु में ही सब सार अपना।

ना हार जीत का दाव अपना,
ना जात-पात का भाव अपना,
है विजय की पराकाष्ठा यही,
समान भाव से सब देखना।

ना ज़ोर उम्र पर है अपना,
ना शोर वक़्त का है अपना,
बस है अपनी पराकाष्ठा यही,
सब को सद्भाव से देखना।

- दीपिका सिंह
21 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11221 कविताएं

View Profile