विज्ञापन

विभिनता से भरा हुआ भारत देश हमारा है

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            विभिन्न से भरा हुआ भारत देश हमारा है
        
                                                    
                            
गंगा जमुना सरस्वती तीनों से बनता न्यारा है
विभिन्न जाति हर धर्म के लोग यहां पर रहते हैं
लेकिन जब वह बात देश की एक ही स्वर में रहते हैं
तीन रंग का मेरा तिरंगा सबसे लगता प्यारा है
विभिनता से भरा हुआ भारत देश हमारा है
विकास हो या कोई प्रतिस्पर्धा जो नहीं किसी से हारा है
जहां खड़ा सैनिक सरहद पर रक्षक दिखे हमारा है
सुंदर खड़ा हिमालय देखो पहरेदार हमारा है
जिसने हमारे सैनिक को हर युद्ध में दिया सहारा है
विभिन्नता से भरा हुआ भारत देश हमारा है
भारत के महावीर ने देश के कार्यशीलों ने अपना लहू बहाया है
तभी देश आजादी की सांस ले पाया है हमने अपने वतन को बड़ी कठिनाइयों से पाया है
हर भारत के वासी को अपनी मिट्टी से प्यार है
जान मांगे तो जान भी दे दे देश में सब कुर्बान है
जिसको नहीं मिला सहारा उसको दिया सहारा है
महामारी हो या कोई विपत्ति भारत नहीं कभी भी हार है
जब भी भारत जगा है दुश्मन देश से भागा है
हर मौसम हर नई रित का दिखता जहां नजर है
हर कोना जहां का सुंदर कश्मीर तो स्वर्ग हमारा है
आज भी खेत में झूले सरसों पीले महके हैं
त्योहार मनाए जब भारत में तो सारी दुनिया देखे है
आजाद देश है आजाद सोच जीवन में अपना कोई रोक है
जय जवान जय किसान का जहां पर लगता नारा है
सबसे सुंदर सबसे उज्जवल भारत देश हमारा है
विभिन्न नेट से भरा हुआ भारत देश हमारा है
 
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Rajan

30 कविताएं

View Profile