विज्ञापन

थाम ले बस हाथ अनुपमा का उम्र भर

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            उम्मीद की डोरी थमी रहे उम्र भर
        
                                                    
                            
जिंदगी लगाती रहे कहकहे उम्र भर

जीने के लिए क्यों सूरज ही जरूरी हो
दिये में बस बाती जलती रहे उम्र भर

क्यों हसरत पालूं महल दूमहलों की
खुशियां आंगन में बसती रहें उम्र भर

रंग बिरंगी दुनिया के मेले में रहा
फिर भी अकेला चलता रहा उम्र भर

यही अरदास है तुझसे ए मेरे मौला
थाम ले बस हाथ अनुपमा का उम्र भर
-अनुपमा शर्मा
29 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11227 कविताएं

View Profile