टूटे दिल को समझा लिया
तेरी चाहतों के हर एक निशान को, बामुश्किल
लेकिन अब इस दिल से सदा के लिए भुला दिया ।
उन गलियों से अब कोई हमारा नाता ही नहीं,
जहां हमने अपना सब हंस-हंस कर लुटा दिया।
वो डगर,जहां हर पल था हमारा आना-जाना।
आज वो रास्ता हो गया मेरे लिए बिल्कुल बेगाना।
आंखों में बसे अधूरे ख्वाबों को खुद ही दफना दिया ।
कष्ट से ही सही,टूटे दिल को आखिर समझा लिया।
-श्याम कुमार "सागर"*