चलो कहती हूँ कुछ नई कहानी,
जो है अपनी और तुम्हारी..
तुम पूछते हो दिल का टुकड़ा है कौन,
और मैं होती हूँ उन्हीं शब्दों से मौन..
वो है कोई और नहीं,
वो मेरे अपने ही हैं, जिन पर लुटाती हूँ मैं अपनी जान..
जिनके होने से है मेरी दुनिया रोशन,
वही हैं मेरी दुनिया के कोहिनूर हीरा..
यूँ तो जौहरी को सोने की नहीं हीरे की परख होती है,
पर जो माँ-पापा ने दिया अनमोल हो आप..
पर तुम हो मेरी दुनिया में, इसलिए मुझे तुम्हारी फ़िक्र होती है..
तुम सामने हो तो हर ग़म कम लगता है,
तुम्हारे बिना तो हर पल नम लगता है..
तुम्हारी हँसी में मेरी सुबह है,
तुम्हारी खुशी में ही मेरी वजह है..
ना चाहिए मुझे चाँद सितारों की रोशनी,
तेरी एक मुस्कान ही काफ़ी है मेरी ज़िन्दगी के लिए..
लोग कहते हैं प्यार में जान दी जाती है,
मैंने तो आप में अपनी पूरी दुनिया बसा ली है..
तू पास रहे तो धड़कनें ठहर सी जाती हैं,
तू दूर जाए तो साँसें भी रूठ सी जाती हैं..
तू ही मेरा सुकून, तू ही मेरा जुनून है,
तू ही तो मेरे हर लफ़्ज़ का सुकून है...