विज्ञापन

तुम आँखें पढ़ पाते

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तुम आँखें पढ़ पाते
        
                                                    
                            

काश तुम समझ जाते,
जब रूठूँ, पास आते।
मेरी वजह छोटी थी,
तुम सुनते, हम मुस्काते।

काश तुम समझ जाते,
मेरी हँसी पहचान जाते।
सबने कहा, “ख़ुश हो।”
तुम आँखें पढ़ पाते।

काश तुम समझ जाते,
दो पल और बिताते।
चाय कब की ठंडी थी,
हम फिर भी बतियाते।

काश तुम समझ जाते,
कभी बेवक़्त फ़ोन लगाते।
कहने को कुछ न होता,
तुम बस नाम बुलाते।

काश तुम समझ जाते,
वो ख़त फिर उठाते।
मैंने «फ़ुर्सत में आना» लिखा,
तुम «अभी» पढ़ जाते।

काश तुम समझ जाते,
अपना हाल भी बताते।
तुम्हारी चुप्पी खलती थी,
तुम रूठते, हम मनाते।

काश तुम समझ जाते,
उस दिन ठहर जाते।
होंठों ने कहा, “जाओ।”
तुम हाथ छुड़ा न पाते।

आज तुम लौट आए,
दो प्याले भर लाए।
मैंने कहा, “आज कैसे?”
तुम बोले, “मनाए बिना कैसे जाएँ?”

— संतोष कुमार शर्मा ‘विश्वम्’
17 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7768 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile